Rajasthan Work from Home Job: मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना 2025 भर्ती जानकारी
Rajasthan Work from Home Job: मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना 2025 भर्ती सम्पूर्ण जानकारी
Rajasthan Work from Home Job: राजस्थान में मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम के तहत 3675 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए न्यूनतम 8वीं पास महिला अभ्यर्थी भी आवेदन फॉर्म भर सकती है और सिलाई कार्य के लिए तो केवल साक्षर महिला अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकती है। घर बैठकर सिलाई करने वाली महिलाओं के लिए यह शानदार मौका है। मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के लिए महिला अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा। इसमें पदों के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि भी अलग-अलग रखी गई है।
Rajasthan Work from Home Job:
महिला एवं बाल विकास विभाग राजस्थान सरकार द्वारा महिलाओं को घर पर बैठकर रोजगार प्रदान करने के लिए वर्क फ्रॉम होम योजना शुरू की गई है। इसमें राजस्थान की महिला अभ्यर्थियों को घर बैठे रोजगार का अवसर मिलेगा। जिस महिला अभ्यर्थी की योग्यता के अनुसार वह संबंधित पद के लिए आवेदन कर सकती हैं। राजस्थान सरकार ने रोजगार और आजीविका के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह योजना शुरू की है।
मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के अंतर्गत प्राइवेट और सरकारी उपक्रमों में कार्य मिलेगा जिन्हें महिलाएं घर बैठकर आसानी से कर सकती हैं। इसमें विभिन्न तरह के अलग-अलग पद रखे गए हैं जिसमें महिला अपनी पात्रता एवं इच्छा के अनुसार संबंधित पद के लिए आवेदन कर सकती हैं। मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम के अंतर्गत 3675 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इससे महिला अभ्यर्थी जो कार्य कर सकती हैं उसके अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के लाभ:
कई महिलाएं घर पर काम होने के कारण बाहर जाकर काम नहीं कर पाती हैं लेकिन फिर भी परिवार की आय बढ़ाना चाहती हैं। इसलिए राजस्थान सरकार उन्हें घर पर काम देकर आर्थिक मदद कर रही है। इससे महिलाएं घर के कार्यों के साथ-साथ कार्य कर सकती हैं और पैसे कमा सकती हैं। मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के तहत लगभग 20000 महिलाओं को रोजगार प्रदान किया जाएगा।
मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के लिए पात्रता:
मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के लिए अभ्यर्थी राजस्थान की मूल निवासी महिला होनी चाहिए। यह योजना केवल राजस्थान की महिलाओं के लिए है। महिला अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष है जबकि यहां पर अधिकतम आयु सीमा नहीं रखी गई है। योजना में आर्थिक रूप से कमजोर, विधवा, परित्यक्ता, तलाकशुदा, विकलांग एवं हिंसा पीड़ित महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज:
आवेदन करते समय अभ्यर्थी के पास निम्न दस्तावेज होने चाहिए:
- आधार कार्ड
- जन आधार कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- पैन कार्ड या आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- अन्य आवश्यक दस्तावेज
How to Apply Rajasthan Work from Home Job:
- सबसे पहले राजस्थान सरकार के वर्क फ्रॉम होम पोर्टल mahilawfh.rajasthan.gov.in को open करना है।
- इसके बाद मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के सभी दिशा निर्देश पढ़ लेना है।
- होम पेज पर कार्य / कंपनी चुनना है।
- Apply Now लिंक पर क्लिक करना है।
- पहली बार आवेदन कर रहे हों तो Registration करनी है।
- जन आधार नंबर और आईडी डालकर Fetch Details पर क्लिक करें।
- OTP से verify करें।
- अपॉर्चुनिटी लिस्ट से पद चुनें।
- क्वालिफिकेशन, एक्सपीरियंस और स्किल भरें।
- दस्तावेज upload करके फॉर्म सबमिट कर दें।
Frequently Asked Questions (FAQ):
-
1. मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना में कौन आवेदन कर सकता है?
-
Ans. केवल राजस्थान की मूल निवासी महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकती हैं।
-
2. क्या इस योजना के लिए आवेदन शुल्क है?
-
Ans. नहीं, आवेदन पूरी तरह निशुल्क है।
-
3. न्यूनतम योग्यता क्या है?
-
Ans. न्यूनतम 8वीं पास। सिलाई कार्य के लिए केवल साक्षर होना पर्याप्त है।
-
4. आवेदन कैसे किया जाता है?
-
Ans. आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन किया जाता है।
-
5. इस योजना से कितनी महिलाओं को लाभ मिलेगा?
-
Ans. लगभग 20000 महिलाओं को रोजगार प्रदान किया जाएगा।
Leave Message