Rajasthan Anganwadi 2025 Bharti: जिलेवार वैकेंसी, आयु सीमा, योग्यता और आवेदन फॉर्म

Rajasthan Anganwadi 2025 Bharti: जिलेवार वैकेंसी, आयु सीमा, योग्यता और आवेदन फॉर्म

Rajasthan Anganwadi Recruitment 2025: राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2025 जिला वाइज नोटिफिकेशन जारी

Rajasthan Anganwadi Recruitment 2025 का नोटिफिकेशन जिला वाइज जारी कर दिया गया है। इसमें राजस्थान की 10वीं और 12वीं पास महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती में महिला अभ्यर्थियों को ऑफलाइन मोड में आवेदन करना होगा। चूंकि नोटिफिकेशन जिला वाइज जारी होता है, इसलिए प्रत्येक जिले की अंतिम तिथि अलग-अलग रखी गई है।

इस भर्ती के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं साथिन के पदों पर भर्ती की जाएगी। महिला अभ्यर्थी महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय से आवेदन फॉर्म निशुल्क प्राप्त कर सकती हैं। इसके बाद निर्धारित प्रारूप में अंतिम तिथि से पहले निर्धारित स्थान पर आवेदन फॉर्म जमा करना होगा।
ध्यान रहे कि महिला अभ्यर्थी जिस ग्रामीण क्षेत्र या शहरी क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्र के लिए आवेदन कर रही है, वहां की स्थानीय निवासी होनी चाहिए


Rajasthan Anganwadi Recruitment 2025 Overview

विभाग का नाम महिला एवं बाल विकास विभाग राजस्थान
पद का नाम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और साथिन
पदों की संख्या 2000+
नौकरी का स्थान गृह जिला (राजस्थान)
योग्यता 10वीं और 12वीं पास
कैटेगरी Rajasthan Anganwadi Recruitment 2025
अभ्यर्थी की पात्रता राजस्थान राज्य की महिला अभ्यर्थी
आवेदन मोड ऑफलाइन
नियुक्ति प्रक्रिया नियमानुसार मेरिट लिस्ट
आधिकारिक वेबसाइट wcd.rajasthan.gov.in

Rajasthan Anganwadi Recruitment 2025 Latest News

महिला अभ्यर्थी जिस आंगनबाड़ी केंद्र के लिए चयनित हो रही है, उस राजस्व ग्राम या वार्ड की स्थानीय निवासी होनी चाहिए।
विधवा एवं तलाकशुदा महिला को ससुराल और मायके दोनों स्थानों के लिए स्थानीय निवासी माना जाएगा।

राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती के लिए विवाहित और अविवाहित दोनों महिलाएं पात्र होंगी।
जिन केंद्रों के कवरेज क्षेत्रों में जनसंख्या का 50% से अधिक एससी, एसटी या अल्पसंख्यक वर्ग है, वहां उसी वर्ग की महिला का चयन किया जाएगा।

अभ्यर्थी के घर में शौचालय और उसका नियमित उपयोग अनिवार्य है।

आंगनवाड़ी साथिन पद के लिए योग्यता 10वीं पास और आयु सीमा 21 से 40 वर्ष है, जबकि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए योग्यता 12वीं पास और आयु सीमा 18 से 35 वर्ष है।

राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती में प्रत्येक जिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि भी अलग-अलग रखी गई है।
अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।


Rajasthan Anganwadi Recruitment 2025 Application Fee

राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2025 के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है। इसे महिला अभ्यर्थी निशुल्क भर सकती हैं।


Rajasthan Anganwadi Recruitment 2025 Age Limit

  • साथिन: 21 से 40 वर्ष

  • कार्यकर्ता व सहायिका: 18 से 35 वर्ष

आरक्षित वर्गों—SC, ST, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता एवं विशेष योग्यजन—को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है।


Rajasthan Anganwadi Recruitment 2025 Educational Qualification

  • साथिन: 10वीं पास

  • आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका: 12वीं पास


आवश्यक दस्तावेज

  • 10वीं और 12वीं कक्षा की मार्कशीट एवं प्रमाण पत्र

  • शैक्षणिक योग्यता संबंधी सभी प्रमाण पत्र

  • मूल निवास प्रमाण पत्र

  • जाति प्रमाण पत्र

  • राशन कार्ड / जन आधार कार्ड / पहचान प्रमाण पत्र

  • RSCIT प्रमाण पत्र या समकक्ष कंप्यूटर कोर्स

  • कार्य अनुभव प्रमाण पत्र (यदि हो)

  • अन्य आवश्यक दस्तावेज


How to Apply Rajasthan Anganwadi Recruitment 2025

  1. आधिकारिक वेबसाइट wcd.rajasthan.gov.in पर जाएं।

  2. संबंधित जिले का नोटिफिकेशन डाउनलोड करें।

  3. नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी पढ़ें और पात्रता सुनिश्चित करें।

  4. आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें या कार्यालय से निशुल्क प्राप्त करें।

  5. सभी जानकारी सही तरीके से भरें।

  6. दस्तावेजों की स्वयं-सत्यापित प्रतियाँ संलग्न करें।

  7. आवेदन फॉर्म को अंतिम तिथि से पहले निर्धारित कार्यालय में जमा करवाएं।


Rajasthan Anganwadi Recruitment 2025 District Wise Last Date

जिला अंतिम तिथि
कोटपुतली-बहरोड़ 28 नवंबर 2025
फलोदी 18 दिसंबर 2025
झुंझुनू 22 दिसंबर 2025
श्रीगंगानगर 23 दिसंबर 2025
भीलवाड़ा 17 दिसंबर 2025
चूरू 14 दिसंबर 2025
हनुमानगढ़ 5 दिसंबर 2025

Important Links


 

Telegram Group Join Now

Share This Post:

Leave Message

Stay Connected With Us

rojgar-exam-results-WhatsApp